आरा, जून 16 -- -भोजपुर जिले में तीसरे चरण के तहत 42 ग्राम पंचायतों और पहली बार नगर निकायों के 12 वार्डों में शिविर - डीएम, डीडीसी, एडीएम समेत आलाधिकारियों ने शिविर में पहुंचकर लिया जायजा, कई समस्याएं निपटाए - सहयोग सह जनकल्याण शिविर से पहले आयोजित प्रीकैंप में 4,172 आवेदनों में से 90 फीसदी का निष्पादन - जगदीशपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त और खराब चापाकलों का मुद्दा छाया - 10-15 वर्षों से खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत की उठी मांग, भुगतान नहीं होने से आवास अधूरे आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले में तीसरे चरण के तहत 42 ग्राम पंचायतों और पहली बार नगर निकायों के 12 वार्डों में मंगलवार को आयोजित सहयोग सह जनकल्याण शिविरों में 4,852 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें से अधिकतर आवेदनों का अधिकारियों की ओर से मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। ...