शिविरों के माध्यम से दिए जायेंगे बेरोजगारों को रोजगार
हाथरस, जून 12 -- जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास खंड स्तर पर रोजगार शिविर आयोजित किए जायेंगे। इसके लिए भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद, नई दिल्ली एवं एसआईएस (इंडिया) लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में विकास खण्ड स्तर पर रोजगार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि कमाण्डेंट, क्षेत्रीय प्रशिक्षण अकादमी, नई दिल्ली के पत्र के क्रम में जनपद हाथरस के विभिन्न विकास खण्डों में सुरक्षा कार्यों हेतु अभ्यर्थियों का पंजीकरण कर प्रशिक्षण उपरांत रोजगार उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- करायपरसुराय से आज शुरू होगा रोजगार अभियान, युवाओं को मिलेगी नौकरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.