जौनपुर, मार्च 19 -- मड़ियाहूं। मडियाहूं पीजी कॉलेज मडियाहूं में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सप्त दिवसीय शिविर का शुभारम्भ बुधवार को हुआ। प्राचार्य प्रो.एस के पाठक ने उद्घाटन किया। स्वयंसेवकों के इस विशेष कैंप में 200 छात्र छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। शिविर का उद्देश्य आम जनमानस को स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। रैली के माध्यम से जन जागरण करते हुए लोगों में सेवा भाव पैदा करना शिविर का मूल उद्देश्य है। कार्यक्रम अधिकारी डा.मनोरम, डा.सुषमा मिश्रा, डा.सुशील कुमार मिश्र, डा.विवेक सिंह के निर्देशन में शिविर का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.एसके पाठक ने छात्रों को नेक इंसान बनने की सलाह दी तथा राष्ट्र के प्रति समर्पित होने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...