शिविर: वीरा कॉलेज में छात्र-छात्राओं को दी कानून की जानकारी
बिजनौर, अप्रैल 24 -- बिजनौर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर के तत्वावधान में बैराज रोड स्थित वीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश संजय कुमार सप्तम के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैन्सी धुन्ना ने की, जबकि संचालन स्वेता शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नालसा की विभिन्न योजनाओं, महिलाओं के अधिकार, दहेज प्रतिषेध कानून, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, पॉक्सो एक्ट, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, मातृत्व लाभ अधिनियम व अन्य कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।शिविर में कन्या सुमंगला योजना सहित महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- छात्रों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.