लखनऊ, अक्टूबर 18 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता: कारोबारी शिवा शर्मा की हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश उर्फ तनवीर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है। इसके अलावा ड्राइवर दानिश के कोर्ट में समर्पण की आशंका के चलते पुलिस दिन भर अलर्ट रही। बीते दिनों दानिश ने सीजेएम कोर्ट लखनऊ में सरेंडर की अर्जी डाली थी। श्रद्धा समेत तीनों आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें नेपाल, बार्डर से सटे जिलों और पश्चिमी यूपी समेत कई जनपदों में गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। तफ्तीश में लगी हजरतगंज पुलिस टीम और पुलिस उपायुक्त मध्य की क्राइम टीम ने श्रद्धा के ड्राइवर दानिश निवासी आलमबाग गढ़ी कनौरा के घर दबिश देकर उनके परिवारीजनों को पकड़ा। पुलिस टीम उन्हें लेकर सुलतानगंज पुलिस चौकी पहु...