लातेहार, अप्रैल 10 -- चंदवा, प्रतिनिधि। रांची मेदिनीनगर मुख्य मार्ग के किनारे शिवा टोली मोड़ के समीप एक बिजली पोल के क्षतिग्रस्त होने से हादसे की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार पोल पूरी तरह से टूट चुका है और फिलहाल लकड़ी के सहारे किसी तरह खड़ा रखा गया है। यह स्थिति कभी भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन और राहगीर गुजरते हैं, जिससे खतरा और भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जनप्रतिनिधियों ने संबंधित विभाग से अविलंब पोल को बदलने या दुरुस्त करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.