शिवा गो अभियान के जिला सह-प्रभारी बने
मिर्जापुर, सितम्बर 20 -- हलिया (मिर्जापुर)। विकास खंड के युवा समाजसेवी शिवा अग्रहरि को गो सम्मान आह्वान अभियान जिला सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संभाग प्रभारी ब्रह्मदेव तिवारी ने नेतृत्व में उन्हें जनपद मीरजापुर का जिला सह-प्रभारी नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद शिवा ने संकल्प लेते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य संपूर्ण भारत में गो हत्या को पूर्णतः समाप्त कराना है। साथ ही गो माता को राष्ट्रमाता अथवा राष्ट्र आराध्या का राष्ट्रीय सम्मान दिलाना, गौ सेवा हेतु केंद्र में पृथक गौ सेवा मंत्रालय का गठन करने की मांग सरकार से की जाएगी। इस मौक़े पर शिवेंद्र सिंह, ओंमकार नाथ पांडेय, बसंत सिंह आचार्य, शंकर लाल अग्रहरि आदि लोग रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.