शिवालिक विवि में नई प्रयोगशाला शुरू, 18 राज्यों की 150 टीमें जुटीं
विकासनगर, अक्टूबर 7 -- शिवालिक विवि में विद्यार्थियों को नई तकनीक पर काम करने और प्रयोग करने का मौका देने के लिए नई प्रयोगशाला शुरू की गई। इसके साथ विवि के वार्षिक तकनीकी उत्सव शिवाटेक-2026 का भी शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम मुख्य अतिथि रहे। नई प्रयोगशाला में विद्यार्थी कंप्यूटर से चलने वाली मशीनों, रोबोट, सेंसर और स्मार्ट उपकरणों पर काम करना सीखेंगे। सेंसर ऐसे उपकरण होते हैं, जो आसपास की हलचल, तापमान या दूसरी चीजों की जानकारी पहचानकर मशीन तक पहुंचाते हैं। विद्यार्थियों को इन तकनीकों के जरिए अपने मॉडल और प्रोजेक्ट तैयार करने का मौका मिलेगा।तकनीकी उत्सव में नए कारोबार शुरू करने के तरीके, समस्या का समाधान तैयार करने और नए विचार पेश करने जैसी प्रतियोगिताएं हो रही हैं। 30 घंटे की एक वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.