मुरादाबाद, जनवरी 13 -- मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की शिवालिक आवासीय योजना के लिए शासन ने 200 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी कर दी। योजना के प्रथम चरण में ग्राम डिडौरा, डिडौरी एवं रसूलपुर सुनवाती में भूमि क्रय की जा रही है। सोमवार को शासन से नई शहरी प्रोत्साहन योजना में 200 करोड़ की किस्त जारी की। विकास प्राधिकरण ने अब तक लगभग 81 हेक्टेयर भूमि की खरीद पूरी की है। शिवालिक योजना केपहले चरण में शासन से मिली इस रकम से काम तेजी से आगे बढ़ेगा। इस योजना में 1250 हेक्टेयर जमीन खरीदी जानी है। अभी लक्ष्य से काफी कम खरीद हो सकी है। शिवालिक योजना शहर से सटे सुनियोजित विकास में अहम साबित होगी। शासन से प्राप्त इस वित्तीय स्वीकृति से शिवालिक योजना के अंतर्गत सड़क, जलापूर्ति, सीवर, विद्युत व्यवस्था, हरित क्षेत्र एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.