आगरा, मार्च 23 -- एकलव्य स्टेडियम में हाल में समाप्त हुई जिलास्तरीय जूनियर खेलकूद प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय की बालक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। बॉक्सिंग में स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर ओवरऑल चैम्पियनशिप जीती। आदित्य ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूली खिलाड़ियों की उपलब्धि पर स्कूल के प्रबंधक एसएस यादव, प्रधानाचार्य वंदना शुक्ला ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...