हरिद्वार, अप्रैल 9 -- नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने गुरुवार को नगर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इसके तहत वार्ड संख्या-1 स्थित के-163 पार्क का सौंदर्यीकरण, वार्ड संख्या-13 के रामधाम कॉलोनी में दो सड़कों का निर्माण, फ्रेंड्स कॉलोनी में सड़क व पुलिया और कृपाल नगर में पुलिया का निर्माण शुरू हुआ। अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए विभिन्न वार्डों में लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। के-163 पार्क के सौंदर्यीकरण के तहत टाइल्स बिछाने, प्रकाश व्यवस्था सुधारने और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम में सभासद वीरेंद्र अवस्थी, गरिमा सिंह, राजकुमार यादव, हरिओम चौहान, रमेश पाठक, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, अजय मलिक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.