हरिद्वार, मार्च 22 -- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत शिवालिक नगर मंडल में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रशिक्षण देकर उनको मजबूत बनाती है। इस प्रशिक्षण वर्ग में एकात्म मानववाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जैसी विचारधारा पर चर्चा की गई। संगठन की कार्यपद्धति, बूथ प्रबंधन, चुनावी रणनीति और केंद्र-राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। आधुनिक दौर में आईटी और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के तरीके भी बताए गए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, प्रभारी धर्मेंद्र चौहान, मंडल महामंत्री पंकज चौहान सहित कई पदाधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.