हरिद्वार, मार्च 1 -- रानीपुर कोतवाली पुलिस ने शिवालिक नगर क्षेत्र में हुई चोरी की दो वारदात का खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, 26 फरवरी को शिवालिक नगर निवासी रंजीत झा के घर से चांदी की मूर्तियां और मोबाइल चोरी हुए थे। रविकांत गुप्ता के घर से साइकिल चोरी होने की शिकायत मिली थी। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। इस बीच इंद्रलोक कॉलोनी से कच्चे रास्ते पर आ रहे विकास उर्फ डीके (26) और राजू कुमार (22) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपी नशे के आदी हैं और चोरी का सामान सस्ते दाम पर बेचते थे। दोनों पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं और वर्तमान में जमानत पर बाहर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...