हरिद्वार, सितम्बर 16 -- कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत मेलाधिकारी सोनिका ने बुधवार को शिवालिक नगर क्षेत्र का भ्रमण कर पुल और सड़क निर्माण समेत विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने चौराहों के सुधार, पार्किंग, सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले प्रमुख मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में भी आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा और स्थानीय लोगो...