हरिद्वार, मार्च 29 -- ऊर्जा निगम ने रविवार को ज्वालापुर उपकेंद्र के फीडरों पर मरम्मत की। शिवालिकनगर और औद्योगिक क्षेत्र में दिन में करीब चार घंटे बिजली कटौती की गई। इससे 30 हजार की आबादी पर असर पड़ा। ऊर्जा निगम ने कई फीडरों पर पेड़ की चॉपिंग और लाॅपिंग की। इस कारण सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र बहादराबाद, रामधाम कॉलोनी, ब्रह्मपुरी, रावली महदूद, डेंसो चौक, कृष्णा विहार, द्वारिका विहार, पाल विहार क्षेत्र में लोग परेशान रहे। बिजली न होने के कारण फोटो कॉपी, कंप्यूटर, कॉमन सर्विस सेंटर, वेल्डिंग, आटा चक्की से जुड़े काम प्रभावित हुए। ईई रवि कुमार ने बताया, पेड़ों की चॉपिंग, लाॅपिंग जरूरी थी। क्षेत्रवासियों को पूर्व सूचना उपलब्ध कराई गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...