सहारनपुर, मई 20 -- सहारनपुर, संवाददाता। शिवालिक जंगलों में वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगाए गए हाईटेक ट्रैपिंग कैमरों को लेकर वन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बाघ, तेंदुआ, हाथी आदि वन्यजीवों की गतिविधियों को जांचने के लिए शिवालिक वन प्रभाग के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में लगाए गए 74 कैमरे करीब दो महीने तक बंद पड़े रहे और विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। मामला तब सामने आया जब कैमरों की रिकॉर्डिंग और डेटा की समीक्षा को कैमरे चेक किए गए तो उनमें एक भी तस्वीर/वीडियो नहीं मिलने से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा है। खास है कि वन विभाग ने शिवालिक जंगलों में वन्यजीवों की आवाजाही, उनकी संख्या और गतिविधियों पर निगरानी रखने आदि के उद्देश्य से ट्रैपिंग कैमरे लगाए थे। इन कैमरों को ऐसे स्थानों पर स्थापित किया गया था जहां हाथियों...