देहरादून, अप्रैल 23 -- देहरादून। शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में मानवता की मिसाल पेश करते हुए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 110 स्वयंसेवकों ने पंजीकरण कराया और 95 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। शिविर का उद्देश्य युवाओं को जीवनदान के प्रति जागरूक करना था। देवभूमि ब्लड सेंटर की डॉ. नितिका चौहान, निदेशक कमल साहू और संजय रावत की उपस्थिति में विशेषज्ञ टीम आनंद अंथवाल, चंद्र प्रकाश, कविता, दानिश, प्रवीन और राजन शाह ने शिविर का सफल संचालन किया। एनएसएस प्रमुख डॉ. हेमेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित इस नेक कार्य में छात्र प्रियांशु कुमार, अंश पांडे, अभिनव, निखिल झा, अनीश और प्रियांशु तिवारी ने सक्रिय योगदान दिया। कॉलेज प्रशासन ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.