देहरादून, मार्च 26 -- देहरादून। शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के बी.टेक के 50 से अधिक छात्रों ने हाल ही में आईआईटी रुड़की में आयोजित तीन दिवसीय विशेष कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्रों को टिंकरिंग लैब में 3डी प्रिंटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला, जहां उन्होंने स्वयं के मॉडल डिजाइन किए। कार्यशाला में छात्रों को न्यूरल नेटवर्क्स, जलवायु परिवर्तन, सतत विकास और टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योरशिप जैसे महत्वपूर्ण विषयों की गहरी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) टी.एस. सिंधु और प्रबंधन ने इस आयोजन को छात्रों के तकनीकी कौशल और रचनात्मक सोच को निखारने के लिए एक उत्कृष्ट मंच बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...