देहरादून, मार्च 24 -- देहरादून। शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के बी.एससी. कृषि प्रथम वर्ष के छात्रों ने उत्तरांचल विश्वविद्यालय में आयोजित किसान मेले का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक खेती, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन और नर्सरी प्रबंधन जैसी उन्नत तकनीकों से रूबरू कराना था। विशेषज्ञों से बातचीत कर छात्रों ने कृषि नवाचार और स्टार्टअप की संभावनाओं को समझा। इस सफल आयोजन के लिए संस्थान परिवार ने निदेशक प्रो. (डॉ.) टी.एस. सिंधु, एकेडमिक हेड और समस्त संकाय सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.