शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में प्रबुद्ध गोष्ठी का शुभारंभ
देहरादून, मई 30 -- देहरादून। शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में शनिवार को प्रबुद्ध गोष्ठी में वक्ताओं ने विकसित भारत 2047 पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।इस अवसर पर अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट, विधायक सविता कपूर, विधायक सहदेव पुंडीर, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिवालिक कॉलेज के कर्मचारी, छात्र और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.