सहारनपुर, अप्रैल 13 -- सहारनपुर, संवाददाता। शिवालिक पहाड़ियों से एक बार फिर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। शोधकर्ताओं ने सहंसरा नदी के किनारे खुदाई में डायनासोर के 6.6 करोड़ साल पुराने अंडे और दुर्लभ जीवाश्म मिलने का दावा किया है। एक बार फिर लाखों साल पुराने फॉसिल्स मिलने के दावे ने क्षेत्र को वैज्ञानिक और पुरातात्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण बना दिया है। पूर्व में वन विभाग व डब्लूडब्लूएफ के सर्वेक्षण में यहां हिप्पोपोटेमश व डायनासोर के समकालीन हाथियों की स्टेगोडॉन प्रजाति का 50 लाख साल पुराना फॉसिल्स (दांत) मिल चुका है। वॉटर पीस इंस्टीट्यूट से जुड़े शोधार्थियों कमल देव व नोहा सैफ के अनुसार, खुदाई में मिले अंडों के नमूनों की प्रारंभिक जांच में भारी मात्रा में कैल्शियम कार्बोनेट की मौजूदगी पाई गई है, जो डायनासोर के अंडों की संरचना से मेल खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.