शिवालिक की पहाड़ियों के बीच सहस्रा नदी में तीन बहे, शाकंभरी मार्ग पर रोकी गई श्रद्धालुओं की आवाजाही
सहारनपुर, जुलाई 9 -- शिवालिक क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है। शाकंभरी क्षेत्र की सभी बरसाती नदियां उफान पर हैं। गांव जैतपुर कला के पास सहस्रा नदी पार करते समय एक बाइक तेज बहाव में बह गई, जिस पर सवार महिला और दो बच्चे नदी की धारा में फंस गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को सकुशल बाहर निकाल लिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। उधर, लगातार बढ़ते जलस्तर और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने शाकंभरी देवी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भूरादेव मंदिर से ही वापस लौटा दिया। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए शाकंभरी खोल में पीएसी की फ्लड कंपनी तैनात कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक जलस्तर सामान्य नहीं हो जाता, श्रद्धालुओं की आवाजाही पर नियंत्रण रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.