विकासनगर, मई 16 -- शिवालिक एकेडमी में शनिवार को पदभार एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय के विभिन्न नेतृत्व पदों के लिए चयनित विद्यार्थियों को औपचारिक रूप से दायित्व सौंपे गए। विद्यालय के हेड ब्वॉय पद पर कृष्णा फर्सवान, हेड गर्ल पद पर जाह्नवी पुंडीर, स्पोर्ट्स कैप्टन बॉय पद पर पीयूष असवाल तथा स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल पद पर आकांक्षा पंत को नियुक्त किया गया। इसके अलावा विद्यालय के चारों सदनों अरावली, विंध्या, सतपुड़ा एवं शिवालिक सदन के लिए हाउस कैप्टन, वाइस हाउस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन और प्रीफेक्ट्स का चयन किया गया। विद्यालय के चेयरमैन सोमदत्त त्यागी, प्रधानाचार्या रजनी त्यागी, कोऑर्डिनेटर तान्या त्यागी, हाउस इंचार्ज एवं शिक्षकों द्वारा चयनित विद्यार्थियों को बैज और सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- स्टूड...