हल्द्वानी, मई 29 -- हल्द्वानी, संवाददाता। शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों ने विभिन्न खेल और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत योग और जुम्बा से हुई, जिसमें बच्चों ने ध्यान, प्राणायाम और अनुलोम-विलोम का अभ्यास किया। कैंप में बच्चों को रंगीन कागजों से फूल बनाना और स्टोन पेंटिंग सिखाई गई। रोबोटिक वर्कशॉप बच्चों के आकर्षण का केंद्र रही, जहां उन्होंने तकनीक के प्रति विशेष रुचि दिखाई। संगीत गतिविधियों में बच्चों ने गायन और इंस्ट्रूमेंटल प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा दिखाई। बॉक्सिंग, रेन डांस, मिकी माउस एक्टिविटी, क्रिकेट, फुटबॉल और बैडमिंटन में भी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल में समर कैंप का आगाज़ इस दौरान पूजा ऐरी, उपासना, दीपा पंत, ललित कांडपाल समेत अन्...