विकासनगर, दिसम्बर 22 -- शिवालिक इंजीनियरिंग कॉलेज के एक छात्र को कुछ युवकों ने आपसी रंजिश में लोहे की रॉड और लाठी -डंडों से जमकर पीटा। उन्होंने छात्र की बाइक भी तोड़ दी। छात्र की तहरीर के बाद पुलिस ने 15 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सेलाकुई पीड़ी भट्ट ने बताया कि मामले में आशीष कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी मुजफ्फरपुर बिहार, हाल पता हिमगिरी के पास ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उसका दोस्त अमन कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी बी एरिया मीठापुर फल्वारी पटना बिहार गत पांच दिसंबर को शाम छह बजे शिवालिक इंजीनियरिंग कालेज से इक्फाई यूनिवर्सिटी के पास बाइक से ढाबे में खाना खाने गया था। इस दौरान वहां मुकुंद शर्मा, आदर्श राजपूत, आयुष कुमार, वंश, अंकित सिंह, अमित कुमार सिंह, सुशांत कुमार, आदित्य राजपूत, पवन...