हरिद्वार, जनवरी 4 -- शिवालिक नगर पालिका के वार्ड-4 स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलने जा रही है। नगर पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने यहां गड्ढों को भरकर टाइल्स लगाने के साथ ही नाली और पुलिया के निर्माण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पूर्व में जलभराव से प्रभावित रहा, जिससे आमजन को परेशानी हो रही थी। अब सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित हो सकेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, सभासद हरिओम चौहान, मंडल महामंत्री पंकज चौहान, अंशुल शर्मा, अजय मलिक, विकास बाली मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.