हरिद्वार, मार्च 13 -- नगर पालिका शिवालिकनगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सुभाषनगर वार्ड-10 की गली ए-1 और ए-6 में निर्मित आंतरिक सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान शर्मा ने कहा कि नगर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए नगर पालिका काम कर रही है। लंबे समय से खराब सड़कों के कारण लोग परेशान थे। हर वार्ड में सड़क, नाली और स्वच्छता जैसी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में भी इसी तरह विकास कार्य जारी रहेंगे। इस मौके पर सभासद रमेश पाठक, डॉ. राजकुमार यादव, वीरेंद्र अवस्थी, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, जिला आईटी संयोजक उमेश पाठक, चंद्रभान, मंडल कार्यकारिणी सदस्य रिंकू कृष्णा, रमेश चौबे, सुंदर लाल सैनी, लालमणि तिवारी, रणधीर प्रताप सिंह, सुनील कुमार, सतेंद्र रावत, अजय राव, दीपक शर्मा, गौरव राजपूत मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.