हरिद्वार, मार्च 11 -- रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवालिक नगर पालिका स्थित वार्ड 12 में पेयजल समस्या के समाधान के लिए करीब 1.08 करोड़ रुपये की लागत से नई पेयजल योजना को स्वीकृति मिल गई है। योजना के तहत एक ट्यूबवेल और पानी की नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। इससे क्षेत्र के हजारों परिवारों को लाभ मिलेगा। बुधवार को रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने बताया कि शिवालिक नगर वार्ड 12 के अंतर्गत कृपालनगर और आसपास की कॉलोनियों में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। सिडकुल क्षेत्र के नजदीक होने के कारण यहां तेजी से नई कॉलोनियों का विकास हुआ है, जिससे पानी की मांग भी बढ़ी है। इसे देखते हुए क्षेत्र के लिए नई पेयजल योजना प्रस्तावित की गई थी, जिसे अब शासन से स्वीकृति मिल गई है और शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्य पहले जा...