वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी। शिवाला घाट स्थित अत्यंत प्राचीन बालानंद आश्रम में पवित्रानंद ब्रह्मचारी के संरक्षण में 108 लघु रुद्र महायज्ञ गुरुवार को आरंभ हुआ। स्वामी पवित्रानंद ने बताया कि आश्रम स्थित मां अन्नपूर्णा के विग्रह के प्रतिष्ठा दिवस पर इस महायज्ञ का आयोजन किया गया है। महायज्ञ में साधु-संतों, दंडी संन्यासियों की सहभागिता हुई। आयोजन में अंजनी शरण शास्त्री, संजय पांडेय, वापी दादा एवं तिलों दादा ने विशेष सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.