फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- कायमगंज, संवाददाता। शिवाला मंदिर में शिवाला अभिषेक परिवार की ओर से ज्योतिषाचार्य पंडित गौरव मिश्र ने महादेव की मेहंदी की रस्म और विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए । शिव महोत्सव को लेकर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन किया गया। बाबा को मेहंदी अर्पित कर उनका मनमोहक श्रृंगार किया गया। जिसे देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मंदिर में भस्म आरती ने वातावरण को पूरी तरह शिवमय बना दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप और शंख-घंटे की गूँज के बीच भक्तों ने भगवान शिव के भजनों पर जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर श्रवण कौशल, अर्पित जैन, प्रियांशु भारद्वाज, विजय गुप्ता, अनुभव गुप्ता, दीपक दुबे, सुमित वर्मा, संजय कुमार गुप्ता, हिमांशु भारद्वाज, सोनू, दीपक वर्मा और निक्की आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.