देवघर, फरवरी 16 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। शहरी व ग्रामीण इलाकों में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भक्तो में काफी उत्साह देखने को मिला। शिवरात्रि के चलते कस्बा के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की गई। मौके पर श्रद्धालुओं ने दिनभर व्रत रख कर पूजा-पाठ किया। दिन को व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने मंदिरों में रात भर चलने वाली विशेष पूजा कर शिव महिमा का गुणगान किया। शहर के गिरी शिव मंदिर,सिचाई कालोनी डंगलपाड़ा मंदिर, गड़िया मंदिर, टेंडेरी कजरा समेत अन्य मंदिरों में सुबह से ही शिव पूजा के लिए श्रद्धालुओं की लम्बी-लम्बी कतारें देखने को मिलीं। इस पर्व के चलते शिवालयों में शिव भक्तों की खूब भीड़ उमड़ी शिव भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक करने के साथ ही फूल, बिल्व पात्र और भांग की पत्तियां भी चढ़ाईं। उन्होंने विधिवत तरीके से भगवान भोलेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.