बरेली, जनवरी 19 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। 151 शिवालयों में बेल पत्र और कनेर के पौधे लगाने के पर्यावरण मित्र डॉ विकास वर्मा के अभियान का रविवार को समापन हुआ। अभियान के तहत 151 शिवालयों और पार्कों में पवित्र बेल पत्र और कनेर के साथ कुल 2627 पौधे लगाए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वृक्ष मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक और पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रहे डॉ विकास वर्मा ने बेल पत्र और कनेर लगाने का श्रावण मास में अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि नवीन अनुसंधानों में यह सिद्ध हुआ है कि बेल पत्र का पेड़ रेडिएशन के नुकसान को बहुत हद तक कम करने में सहायक है। वहीं कनेर का एक पेड़ एक वर्ष में हज़ारों फूल देता है। नाथ नगरी को हरा भरा करने और रेडिएशन से बचाने को यह अभियान चलाया गया। इसमें शहर की तमाम स...