शिवालयों में 19 अप्रैल को मनाया जाएगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व
बरेली, अप्रैल 9 -- बरेली। जिले में सभी प्रमुख शिवालयों में 19 अप्रैल को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जाएगा। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने नगर, तहसील और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है। कार्यक्रम में प्रमुख शिवालयों में भजन संध्या, रुद्राभिषेक, महाआरती, प्रवचन और दीपोत्सव जैसे धार्मिक आयोजन होंगे जिसमें आम लोगों की भी भागीदारी होगी। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सोमवार स्वाभिमान पर्व के संचालन के लिए प्रशासनिक जिम्मेदारियां तय कर दी है। नगर मजिस्ट्रेट को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि जिला विकास अधिकारी और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को सह नोडल अधिकारी बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.