शिवालयों में 11 मई को होगा ओंकार जाप और रुद्राभिषेक
प्रयागराज, मई 10 -- शासन के निर्देश पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दशाश्वमेध मंदिर, गंगोली-शिवाला, कोटेश्वर महादेव, मनकामेश्वर मंदिर, तक्षक तीर्थ, मनोकामना महादेव, श्री दुर्वासा ऋषि आश्रम सहित अन्य शिव मंदिरों में सामूहिक मंत्रोच्चार, ओंकार जाप, सोमनाथ संकल्प संवाद व रुद्राभिषेक किया जाएगा। विशेष कार्यक्रम सुबह नौ बजे कलश यात्रा का होगा। यह यात्रा नागवासुकी मंदिर से दशाश्वमेध मंदिर तक निकाली जाएगी। कार्यक्रम संयोजक राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि एलईडी के माध्यम से सोमनाथ मंदिर के आयोजन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। प्रसारण कार्यक्रम सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे होगा। यह भी पढ़ें- स्वाभिमान पर्व पर शिव मंदिरों पर ड्यूटी करेंगे शिक्षक यह भी पढ़ें- स्वाभिमान पर्व पर शिव मंदिरों पर ड्यूटी करेंगे शिक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.