शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा
गाज़ियाबाद, अगस्त 24 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। सावन के अंतिम सोमवार पर ट्रांस हिंडन के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्म मुहूर्त से ही मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का गंगाजल, दूध और जल से अभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, पुष्प समेत अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। मंदिरों में सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिली, जो दोपहर बाद तक लगी रही। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। श्रीगोपेश्वर महादेव मंदिर वैशाली, श्रीशिव मंदिर इंदिरापुरम, शिव शक्ति संक्रांति मंदिर वसुंधरा, वैशाली सेक्टर स्थित शिव मंदिर, मोहन नगर मंदिर और सनातन धर्म मंदिर राजेंद्र नगर समेत अन्य शिवालयों में श्रद्धालु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.