मधेपुरा, फरवरी 18 -- बिहारीगंज निज प्रतिनिधि महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार को सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शिव भक्त मंदिरों में फूल, भांग बेलपत्र और कच्चे दूध आदि से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। महाशिवरात्रि को लेकर हर तरफ माहौल शिवमय बना हुआ हुआ।रामबाग शिव मंदिर, साहा टोला गौरी शंकर मंदिर, रेलवे शिव मंदिर, बाजार समिति शिव मंदिर, थाना शिव मंदिर, राजगंज, बाबा तारकेश्वर मंदिर बैजनाथपुर, बभनगामा दुर्गा स्थान शिवमन्दिर, गमैल, मधुकरचक, लक्ष्मीपुर लालचंद, मोहनपुर, शेखपुरा, कुश्थन, बाबा योगेश्वर धाम पड़रिया, चंडिका स्थान बिहारीगंज, पूर्णिया जिला के सीमावर्ती क्षेत्र बरूणेश्वर स्थान समेत अन्य शिवालयों में चहल पहल काफी बढ़ी हुई है। विभिन्न जगहों पर शिवधुन, ज...