गोड्डा, फरवरी 13 -- मेहरमा। प्रखंड मुख्यालय सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में महाशिवरात्रि की तैयारी पूरी कर ली गई है। स्थानीय शैलेंद्र नाथ महादेव मंदिर, प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित शिव-पार्वती मंदिर के अलावा बुधासन,बाजितपुर, बोरमा, सिंघाड़ी, पहाड़खंड, अमजोरा-पिरोजपुर मैनाचक-मानगढ़, कसबा, दुद्धीचक,चंपा, सुड़नी, डोय, अमडांड़, विरामचक, मड़पा, मधुरा, बलबड्डा, खिरौंधी, खट्टी, अमौर आदि गांवों के शिव मंदिरों को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया। महाशिवरात्रि पर सभी गांव के शिव मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के पश्चात रात्रि शिव बारात निकाली जाएगी जहां भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की रस्म अदायगी की जाएगी। इस अवसर पर मधुरा,विरामचक,अमडांड़, बाजितपुर व अन्य गांवों में अखाड़ा के साथ भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। जहां आकर्षक झांकी के साथ शिव ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.