बगहा, फरवरी 16 -- बगहा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालुओं की आस्था की धारा शिवालयों की ओर उमड़ पड़ी। पक्की बावली शिवमंदिर और कचहरी शिवाला में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर प्रांगण में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, घंटियों की मधुर ध्वनि गूंजते रही।श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर भांग, धतूरा, मदार के पुष्प और दूध अर्पित किया। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर इन अर्पणों से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। युवतियों के चेहरों पर विशेष उत्साह झलक रहा था-किसी ने शिव जैसा सरल, स्नेही और भोला पति मिलने की मन्नत मांगी, तो किसी ने सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। युवाओं ने करियर, सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.