शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 1 -- कुंडा, संवाददाता। अधिमास पर सोमवार को भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए गंगा घाटों से लेकर शिव मंदिरों तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भोर से ही श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई, इसके बाद हर-हर महादेव के जयकारे के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। अधिमास पर सोमवार को भोर से ही शिवालयों पर जलाभिषेक करने को श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पौराणिक शिव मंदिर बाबा हौदेश्वरनाथ धाम पर श्रद्धालुओं ने बेल पत्र, भांग, धतूरा, दूध, दही, गंगा जल से जलाभिषेक किया। गंगा स्नान, दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक का क्रम दोपहर बाद तक चलता रहा। इसके अलावा कालाकांकर, मानिकपुर, करेटी, नौबस्ता, जहानाबाद, गौरीशंकरन के शिव मंदिरों पर भी दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यह भी पढ़ें- सोहगरा में पुरुषोत्तम मास की तीसरी सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.