सीतामढ़ी, अगस्त 17 -- सीतामढ़ी। श्रावण मास के तीसरे सोमवारी को शिवलहरी में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक श्रद्धालु डूबे रहे। अहले सुबह से ही शिवालयों में बम बम भोले के जयकारों के साथ शिव भक्तों ने बारिश में भीगते हुए जलाभिषेक किया। जिले के विभिन्न शिवालयों में सावन महीने की तीसरे सोमवारी को जलाभिषेक को लेकर भीड़ उमड़ती रही। भक्तों ने पूजा अर्चना कर देवाधिदेव महादेव से सुख,समृद्धि व खुशहाली की कामना की। गिरमिसानी स्थित प्राचीन मंदिर हलेश्वर नाथ में जलाभिषेक को लेकर कांवरियों की शिव भक्ति ने सबको आकर्षित किया।तपती सड़क पर अपने आराध्य को जल चढ़ाने के लिए वह नंगे पैर चलते नज़र आए ।आस्था यह भी पढ़ें- Bhabua News: तीसरी सोमवारी पर शहर से गांव तक दिखी भक्तों की श्रद्धा में सराबोर कांवरियों पर न तो धूप का असर दिखा और ना ही दूरी का। भक्ति गीतों क...