शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव का जयकारा
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 15 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। अधिमास महीने के आखिरी दिन सोमवार को शिवालयों पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आखिरी दिन सोमवती अमावस्या होने के कारण श्रद्धालु भोर से ही शिवालयों पर जलाभिषेक करते दिखे। जलाभिषेक और दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ शाम तक रही। अधिमास के आखिरी दिन सोमवती अमावस्या का संयोग होने के कारण घुइसरनाथ धाम, बाबा बेलखरनाथ धाम, हौदेश्वरनाथ, भयहरणनाथ धाम सहित जिले के सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक और दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ जमा दिखी। मंदिर का पट खुलने से पहले ही श्रद्धालु कतार में खड़े दिखे और पट खुलते ही हर हर महादेव के जयकारे संग बारी-बारी से जलाभिषेक कर भगवान शिव के चरणों में माथा टेक आशीष लेते दिखे। यह भी पढ़ें- शिवमंदिरों व शिवालयों पर उमड़ा आस्था का सैलाब यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.