शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, भक्तों ने किया जलाभिषेक
बुलंदशहर, अगस्त 24 -- श्रावण माह के अंतिम सोमवार को नगर एवं क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। डिबाई के कैलाश ज्ञान मंदिर, संकट मोचन मंदिर, कल राजा मंदिर सहित नगर के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक किया। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, फल एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भोलेनाथ की आराधना की। ऐतिहासिक तीर्थस्थल कर्णवास स्थित भूतेश्वर मंदिर में भी सुबह से ही शिव भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने गंगाजल एवं पवित्र जल से भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। यह भी पढ़ें- सावन का अंतिम सोमवार: शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब श्रावण के अंतिम सोमवार को मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.