शिवालयों में गूंजा ओंकार, रुद्राभिषेक व भजन-कीर्तन
लखीमपुरखीरी, मई 12 -- सोमवार को जनपद में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह के साथ आयोजित किया गया। जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय से लेकर सभी ब्लॉकों एवं शिवालयों में विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां संपन्न कराई गईं। सुबह से ही शिवालयों में घंटा-घड़ियाल और ओंकार जाप की गूंज ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। स्वच्छता अभियान के साथ शुरू हुए कार्यक्रमों में रुद्राभिषेक, महाआरती और दीपोत्सव ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। हर ओर ओम नमः शिवाय" की गूंज और दीपों की जगमगाहट ने वातावरण को अलौकिक बना दिया। जिला स्तर पर फॉरेस्ट कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में पर्यटन सूचना अधिकारी संजय भंडारी की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक सदर योगेश वर्मा ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.