शिवालयों में गूंजते हुए शिव भजन व बोल बम के नारों से संपूर्ण माहौल शिवमय
सीवान, अगस्त 11 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर समेत जिले भर के शिवालय में श्रावन माह के दूसरे सोमवार को सुबह से ही शिव भक्तों की भारी भीड़ महादेव के जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़ी थी। श्रद्धालुओं में सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर खासा उत्साह व आस्था देखने को मिला। श्रावण के सोमवार के महत्व को लेकर शिवालय के पट खुलते ही सुबह पांच बजे से ही भक्तों का तांता लग गया। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर भगवान भोलेनाथ का जल, गंगाजल, दूध व बेलपत्र से विधि-विधान के साथ जलाभिषेक किया। शिव भक्तों ने जलाभिषेक के दौरान शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग व पुष्प अर्पित किए। इस दौरान हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। शिवालयों में गूंजते हुए शिव भजनों व बोल बम के नारों से पूरा माहौल शिवमय नजर आया। शिवालयों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.