गंगापार, अगस्त 3 -- सावन माह के पहले सोमवार को करछना क्षेत्र शिवभक्ति में सराबोर रहा। सुबह से ही शिवालयों और देवी शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने व्रत रखकर भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजन-अर्चन किया, जबकि शाम तक मंदिरों में भजन-कीर्तन की गूंज सुनाई देती रही। करछना क्षेत्र में सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव की आराधना के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सोमवार का व्रत रखकर शिवालयों में जलाभिषेक किया। कुशगढ़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर, अरई के जरकुटीनाथ धाम तथा डीहा स्थित बम-बम भोला शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: हर-हर बम-बम के जयघोष से गूंजे शिवालय श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, दूध और गंगाजल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं ...