शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, मंदिरों पर रहा मेले जैसा नजारा
बस्ती, मई 25 -- बस्ती, निज संवाददाता। पुरुषोत्तम माह के अवसर पर जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक, पूजन-अर्चन और भजन-कीर्तन किया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजते रहे। कई स्थानों पर मेले भी लगे, जहां श्रद्धालुओं ने खरीदारी के साथ धार्मिक आयोजनों का आनंद लिया। मंदिर परिसर में कई जगहों पर महामृत्युंजय का पाठ हो रहा था तो रामचरित मानस का भी अनुष्ठान चल रहा है। भदेश्वरनाथ मंदिर, कड़र मंदिर, देवरिया मंदिर, जागेश्वरनाथ मंदिर तथा बेहिलनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। यह भी पढ़ें- अधिमास: महादेव मंदिरों में उमड़े आस्थावान महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.