सीतामढ़ी, जनवरी 15 -- सुरसंड। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रखंड व आसपास के क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही श्रद्धालु गंगाजल व पवित्र नदियों के जल के साथ शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते नजर आए। इस अवसर पर बाबा वाल्मिकेश्वर नाथ धाम, गरीबनाथ मंदिर, अमाना गांव स्थित अमनेश्वर महादेव मंदिर, परिहार प्रखंड के सहसराम गांव स्थित बाबा विश्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारों के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मकर संक्रांति को लेकर शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर मंदिर समि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.