शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा जिला
महाराजगंज, अगस्त 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सावन के तीसरे सोमवार व नागपंचमी के पावन संयोग पर सोमवार को जिले भर के शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे। भोर होते ही मंदिरों के कपाट खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। हाथों में गंगाजल, दूध, लावा, बेलपत्र, धतूरा और फूल लिए शिवभक्त बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिरों की ओर उमड़ पड़े। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, शिवालयों में आस्था का रंग और गाढ़ा होता गया。 यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए शिवालयों में उमड़े श्रद्धालुइटहिया मिनी बाबा धाम भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध इटहिया मिनी बाबा धाम में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। महराजगंज, निचलौल, गड़ौरा समेत आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.