प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 6 -- महाशिवरात्रि पर जिले के प्रमुख शिवालयों सहित शिव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए जुटने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं की सहूलियत के इंतजाम की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है। डीपीआरओ ने शिवालयों पर 10-10 सफाई कर्मचारी नामित करने का निर्देश एडीओ पंचायतों को दिया है। जिले में चार प्रमुख शिवालय हैं, जिसमें लालगंज के बाबा घुइसरनाथ धाम, पट्टी के बाबा बेलखरनाथ धाम, मानधाता के बाबा भयहरणनाथ धाम और कुंडा का हौदेश्वरनाथ धाम शामिल हैं। इन शिवालयों पर वैसे तो हर सप्ताह जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है लेकिन महाशिवरात्रि के दिन शिवालयों पर हजारों की संख्या में कांवरियां भी संगम और श्रृंगवेरपुर से गंगा जल लेकर जलाभिषक करने पहुंचते हैं। महाशिवरात्रि पर जुटने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के इंतजाम में प्रशासन जुट गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.