बदायूं, फरवरी 15 -- बदायूं, संवाददाता। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी युक्त चतुर्दशी तिथि पर मनाया जाने वाला महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज है। शिवालयों से लेकर घरों तक पर्व को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा-आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। शिवालयों में विशेष हवन, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और रात्रि पूजन आदि किये जायेंगे। सबसे ज्यादा महत्व जलाभिषेक का रहेगा। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। शनिवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर शहर से देहात तक शिवालयों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में भी भव्य आयोजन की तैयारी की गई है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर समितियों द्वारा व्यवस्था मजबूत की गई है। मंदिरों पर बेरीकेडिंग एवं प्रकाश व्यवस्था व सफाई व्यवस्था को बेहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.